Mooli Paratha Recipe: मूली पराठा एक लजीज और सेहतमंद भारतीय ब्रेड है, जिसे बनाना भी बेहद आसान है। साधारण रोटी या चपाती के स्थान पर इसे परोसना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने की विधि लगभग सादे पराठे जैसी ही है, लेकिन इसका असली स्वाद आता है गेहूं के आटे, कद्दूकस की हुई मूली और भारतीय मसालों के मेल से। यह पराठा बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि मूली के पौष्टिक गुणों को इस रूप में पेश करना उनके लिए सबसे अच्छा तरीका है। इस रेसिपी में बिना भरावन का मूली पराठा तैयार किया गया है। अगर आप भरावन वाला मूली पराठा बनाना चाहते हैं, तो हमारी खास रेसिपी जरूर देखें।
मूली पराठा | Mooli Paratha Recipe
पूर्व तैयारियों का समय: 15 मिनट
बनाने का समय: 15 मिनट
सर्विंग: 3 लोगो के लिए
सामग्री | Ingredients
- 1 कप गेहुं का आटा, आटा बनाने के लिए
- 1/2 कप गेहुं का आटा, छिडकने के लिए
- 1/2 कप सफेद मूली, कद्दूकस की हुई
- 1/4 कप मूली के पते, बारीक कटे हुए
- 2 टीस्पून दहीं
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1 टेबलस्पून तेल, शेकने के लिए
- नमक
मूली पराठा बनाने की विधि | Mooli Paratha Banane Ki Vidhi

Step-1: सबसे पहले एक परात में 1 कप गेहूं का आटा लें। इसमें 1 टेबलस्पून तेल, नमक, कद्दूकस की हुई मूली, बारीक कटी मूली के पत्ते, दही, कटा हुआ हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
Step-2: थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को नरम और मुलायम बनने तक गूंध लें। फिर उसमें आधा चम्मच तेल लगाकर अच्छे से चिकना कर लें। इसके बाद आटे को 15 मिनट के लिए किसी साफ कपड़े या प्लेट से ढककर रख दें।
Step-3: इसे 6 बराबर हिस्सों में विभाजित करें और हर हिस्से से गोल आकार के गोले तैयार करें।
Step-4: एक गोला लें और उसे हल्का सा दबा कर बेलन से बेल लें। फिर उसे सूखे आटे में लपेट लें।
Step-5: आटे को बेलन से गोल आकार में बेलें। बेलते समय ध्यान रखें कि बेलने के बाद पराठे की मोटाई फुलके से थोड़ी अधिक होनी चाहिए।
Step-6: एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर कच्चा पराठा रखें।
Step-7: जब उपरी सतह पर छोटे-छोटे बुलबुले दिखाई देने लगें, तो उसे पलट दें। फिर एक चम्मच से, 1/2 टीस्पून तेल उसकी गोल किनारों पर लगाएं और एक मिनट तक पकाएं।
Step-8: उसे पलटकर, फिर से किनारों पर तेल छिड़कें। चम्मच से हल्का दबाएं और 30-40 सेकंड तक पकाएं। दोनों ओर हल्की भूरी छाले बनने तक पलटते और दबाते रहें।
Step-9: बचे हुए आटे के गोलों से पराठे बनाने के लिए चरण 4 से 7 तक दोहराएं। अब आपके स्वादिष्ट मूली के पराठे तैयार हैं। इन्हें खीरे के रायते और आम के अचार के साथ सर्व करें।
सुझाव | Tips
- यदि आप अपने व्यंजन को तीखा बनाना चाहते हैं, तो उसमें आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिला सकते हैं।
- इसके अलावा, आप इस रेसिपी में सफेद या गुलाबी मूली का उपयोग कर सकते हैं।
स्वाद | Taste: नरम और हल्का तीखा
परोसने के तरीके | To Serve: सादे मूली के पराठे को आलू-टमाटर की सब्जी, खीरे का रायता और गाजर का हलवा के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और संतुलित भोजन के रूप में परोसें। इसे मसाला चाय या कॉफी के साथ, या दही और अचार के साथ सुबह के नाश्ते में या हल्के डिनर के रूप में भी पेश किया जा सकता है।

