Site icon Herbsjoy.com

घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू टिक्की बर्गर

Aloo Tikki Burger Recipe

Aloo Tikki Burger Recipe: यह भारतीय आलू टिक्की और मुलायम बन का एक स्वादिष्ट संयोजन है। विदेशी बर्गर में भारतीय स्वाद जोड़ने के लिए आलू टिक्की को भारतीय मसालों के साथ घर पर तैयार किया गया है। इस रेसिपी में बन को कम तेल में सेंका गया है और आलू टिक्की को इसके अंदर रखा गया है।

आलू टिक्की बर्गर रेसिपी | Aloo Tikki Burger Recipe

पूर्व तैयारियों का समय: 5 मिनट

पकाने का समय: 5 मिनट

सर्विंग: 2 लोगो के लिए

सामग्री | Ingredients

वेज आलू टिक्की बर्गर बनाने की विधि | Veg Aloo Tikki Burger Banane Ki Vidhi 

Step-1: बर्गर बन को बीच से दो हिस्सों में काट लें। एक तवे पर बटर गरम करें और बर्गर बन के दोनों हिस्सों को हलके भूरे रंग का होने तक सेंक लें।

Step-2: आलू टिक्की की रेसिपी के अनुसार, टिक्की बना लें।

Step-3: निचले हिस्से को लें और उस पर टमाटर का केचप फैला दें।

Step-4: सलाद के पत्ते को पहले बिछा लें, फिर इसके ऊपर आलू की टिक्की रख दें।

Step-5: 1 टेबलस्पून मेयोनेज़ डालें।

Step-6: टिक्की के ऊपर 1-2 टमाटर की स्लाइस और 3-4 प्याज की स्लाइस रखें।

Step-7: चीज़ की एक स्लाइस को सबसे ऊपर रख दें।

Step-8: बन के उपरी हिस्से से ढक लीजिये।

Step-9: आलू टिक्की बर्गर तैयार है। इसे केचप या सॉफ्ट ड्रिंक के साथ परोसें।

सुझाव | Tips 

स्वाद | Taste: आलू टिक्की बर्गर का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसमें टमाटर, प्याज और सलाद मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट और हल्का कुरकुरा बनाया जाता है।

परोसने का तरीका | To Serve: यदि आप रात को कुछ हल्का खाना चाह रहे हैं, तो इसे डिनर में परोसें। ताजे सब्जियों के सलाद, आलू के वेफर, और कोक या पेप्सी के साथ यह और भी स्वादिष्ट लगता है।

Exit mobile version