Breaking News: An early diagnosis and specific treatment is important to prevent the disfiguring scars caused by monkeypox

Food & Health

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दही पुरी

Dahi Puri

Dahi Puri: दोस्तों, शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चाट पसंद नहीं हो! Dahi Puri चाट भारतीय रसोई में विख्यात एक व्यंजन है। इस चाट में गोलगप्पे की पूरी का उपयोग होता है, जिसमें उबले हुए आलू और प्याज भरे जाते हैं। ऊपर से तीखी चटनी, खट्टी-मीठी चटनी, चटपटी चटनी, फुटाफट दही और सेवा डाली जाती है। यह विशेषतः पार्टी के लिए उत्तम नाश्ता है, क्योंकि इसे आसानी से पहले से तैयार किया जा सकता है और महेमानों को बहुत पसंद आता है। इस Dahi Puri रेसिपी का पालन करके घर पर यह चाट बनाएं और इसका आनंद उठाएं।

दही पूरी | Dahi Puri

पूर्व तैयारियों का समय: 20 मिनट

पकाने का समय: 20 मिनट

सर्विंग: एक व्यक्ति के लिए

सामग्री | Ingredients

  • 8 पुरी (गोलगप्पा पुरी)
  • 1/2 कप आलू, उबले और कटे हुए 
  • 1/4 कप प्याज, बारीक़ कटा हुआ 
  • 2½ टेबलस्पून खजूर इमली की चटनी
  • 1½ टेबलस्पून हरी चटनी
  • 1 टीस्पून लहसुन की चटनी, वैकल्पिक
  • 1/2 कप दही, फैंट लें
  • 1/4 कप सेव
  • सजाने के लिए हरा धनिया

दही पूरी बनाने की विधि | Dahi Puri Banane Ki Vidhi

Step-1: मीठी चटनी (खजूर और इमली की चटनी), हरी चटनी और लहसुन की चटनी की रेसिपी के अनुसार बनाएं। लहसुन की चटनी को 1 टीस्पून पानी के साथ मिलाएं। बाकी सभी सामग्री को भी तैयार रखें।

Step-2: गोलगप्पा की पूरी में धीरे-धीरे एक चमच या उंगली से या अंगूठे से उपर की सतह पर एक छेद बनाएं। उन्हें एक प्लेट में सजाकर रखें।

Step-3: प्रत्येक पुरी में एक टेबलस्पून आलू और आधा टेबलस्पून प्याज भरें।

Step-4: प्रत्येक पुरी पर आलू और प्याज के ऊपर 1 चमच खजूर इमली की चटनी लगाएं।

Step-5: प्रत्येक पूरी पर 1/2 चमच्च हरी चटनी लगाएं।

Step-6: प्रत्येक पूरी पर 1/4 चमच्च लहसुन की चटनी लगाएं।

Step-7: अंत में, प्रत्येक पुरी पर 1 टेबलस्पून दही डालें।

Step-8: उसके ऊपर सेव छिड़कें और हरा धनिया से सजाएं। दही पूरी चाट को सर्व करने के लिए तैयार है। इसे तुरंत ही परोसें क्योंकि कुछ ही मिनटों में क्रिस्पी पूरी चटनियों की वजह से नरम हो जाएगी।

सुझाव | Tips 

  • चटनियों और दही की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।
  • उबले हुए काले चने और मूंग दाल का उपयोग विविधता बढ़ाने के लिए करें।
  • चटनियों को पहले से बना कर रखें और उन्हें फ्रिज में रख दें।

स्वाद | Taste: तीखा, मीठा, खट्टा और चटपटा

परोसने का तरीका | To Serve: इसे शाम के नाश्ते में या किटी पार्टी में पेश करें।

Related posts
Food & Health

Puttu Recipe: A Taste of Kerala Breakfast

Food & Health

Rumali Roti Recipe: Fluffy Indian Handkerchief Bread

Food & Health

Basundi Recipe: Quick and Easy Indian Sweet

Food & Health

Kaddu Ki Sabzi: Quick & Tasty Pumpkin Curry

Sign up for our Newsletter and
stay informed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.